-खेलों में विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग
-जकातखाना स्कूल में चल रही खेल प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और प्राथमिक केंद्र स्कूल जकातखाना में आयोजित अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। समापन समारोह में स्थानीय पाठशाला की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। खेलों में घुमारवीं-1, घुमारवीं-2, सदर, श्री नयना देवी जी, झंडूता और स्वारघाट खंड के 600 बच्चों ने भाग लिया था। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विकास ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सांस्कृतिक प्रतियोगिता के समूह गान में घुमारवीं-2 ने पहला स्थान हासिल किया। लोकनृत्य में भी खंड घुमारवीं-2 ने बाजी मारी। इन खेलों में घुमारवीं-2 के बच्चों को सभी खेलों में अच्छा परिणाम देने पर ओवर ऑल चैंपियन के पुरस्कार से नवाजा गया। लड़कों के एथलेटिक्स में सदर के सुमित को बेस्ट एथलीट और लड़कियों में सना राजपूत को बेस्ट एथलीट से नवाजा गया। स्वारघाट खंड को अनुशासन के पुरस्कार से नवाजा गया। ऑल ओवर एथलेटिक्स चैंपियन में घुमारवीं-1 प्रथम रहा। जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा ने सभी का अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि विजेता और चयनित बच्चे 24 से 30 अक्तूबर तक सुजानपुर हमीरपुर में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला पीटीएफ प्रधान रमेश शर्मा ने मुख्य अतिथि को बैज और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। रणजीत ठाकुर ने उपस्थिति अतिथियों का स्वागत किया और चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने जिला स्तरीय अंडर-12 के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि जीवन में खेलकूद की अहम भूमिका रहती है। खेलों से बच्चों में जीवन में आगे बढ़ने, शारीरिक विकास और नेतृत्व के गुण आते हैं। उन्होंने अध्यापकों के नेक कार्य की भी प्रशंसा की और लोगों से भी अपील की कि वह भी ऐसे कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर सहयोग करें। इस अवसर पर खंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर, निक्का राम, नीलिमा पॉल, श्यामलाल, राकेश पटियाल, खंड शिक्षा अधिकारी मधु आशा, सुनीता देवी, रोमा चंदेल, कृष्णा कुमारी, देवेंद्र चौहान, निर्मला शर्मा, प्रधानाचार्य धर्म सिंह, जिला मीडिया प्रभारी खूब सिंह ठाकुर, रणजीत सिंह ठाकुर, रमेश शर्मा, निर्मला देवी, सुखदेव, सुरजीत, तेज पाल, यशवंत ठाकुर, जोगिंदर ठाकुर, अनिल, पवन, रामस्वरूप, उपेंद्र शर्मा, हुकम चंद, जय पाल, परवीन, सुषमा शर्मा, मीनाक्षी, नीलम, बाबू लाल, जावेद, महेंद्र और अन्य उपस्थित रहे।