फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वारघाट-पिंजौर एन पर 17 किलोमीटर ड़क खस्ताहाल,वाहन चालक परेशान

विज्ञापन
स्वारघाट पिंजौर नेशनल हाईवे पर सड़क में बने गढ्ढों से गुजरते वाहन। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
स्वारघाट(बिलासपुर)। स्वारघाट-पिंजौर नेशनल हाईवे खस्ताहाल होने से वाहन चालकों और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एनएच का 17 किलोमीटर हिस्से पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। हाईवे पर स्वारघाट से लेकर बगलैहड़ पुल तक करीब 17 किलोमीटर हिस्से में जगह- जगह गड्ढ़े पड़े हैं, इस कारण हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है।
विज्ञापन

इस बार हुई भयंकर बरसात के दौरान नालागढ़ उपमंडल के तहत पहाड़ी इलाके में भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। हाईवे पर जगह-जगह गहरे गड्ढे पड़ गए हैं। इस कारण वाहन चालकों और दोपहिया वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्वारघाट से नालागढ़ की तरफ जोघों के बगलैहड़ पुल तक तो सड़क बहुत खराब हो गई हैं। इस कारण रोजाना वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है। सड़क की खस्ताहालत की वजह से दोपहिया वाहन चालकों को अक्सर दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ता है। क्षेत्र के समाज सेवकों में मुकेश वर्धन, विपिन सांख्यान, मुनीश बंसल, विशाल और अवतार का कहना है कि स्वारघाट से नालागढ़ को जाने वाला नेशनल हाईवे भारी बरसात के कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। उन्होंने बताया कि स्वारघाट से लेकर बगलैहड़ तक सड़क कई जगह पर तो डेढ़ से दो फ ीट तक गड्ढे पड़े हैं। इस कारण कार और जीप के निचले हिस्से का सड़क के साथ टकराने से इन्हें नुकसान हो रहा है। वहीं सड़क पर गड्ढों ले कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

लोगों ने मंाग की है कि उक्त नेशनल हाईवे के क्षतिग्रस्त 17 किलोमीटर के हिस्से में जल्द सुधार लाया जाए, ताकि वाहन चालकों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सके। लोक निर्माण विभाग मंडल नालागढ़ के अधिशासी अभियंता कुलवीर सिंह से उक्त समस्या के संबंध में कहा कि एक हफ्ते के अंदर खस्ताहाल सड़क पर पैचवर्क कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें