फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी में जूनियर अर्बन प्रतियोगिता में शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं की सुहानी और पर्निका रहे प्रथम

विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में आयोजित ऑनलाइन जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मे? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला स्तरीय 29वें बाल विज्ञान सम्मेलन में जिलेभर से चयनित विद्यार्थी अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में आयोजित सम्मेलन के दौरान साइंस एक्टिविटी कॉर्नर, गणित ओलंपियाड, इनोवेटिव साइंस मॉडल और साइंटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट आदि प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों में ऑनलाइन माध्यम से भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

जिला विज्ञान पर्यवेक्षक रवि कुमार ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के जूनियर अर्बन वर्ग में शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं की सुहानी और पर्निका की जोड़ी अव्वल रहीं। डीएवी पब्लिक स्कूल बरमाणा के रिदम ठाकुर और काव्या शर्मा ने दूसरा और एसवीएम कन्या उच्च पाठशाला निहाल की मिताली वर्मा व सिया नाहर की जोड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर रुरल वर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय बाहोट कसोल की इशिता शर्मा और पलक चौहान ने प्रथम स्थान, एमपीएस स्वारघाट की मुदिता और प्रकृति ने दूसरा और डीएवी बरमाणा आवासीय विंग की वंशिका शर्मा और चिराग चंदेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर अर्बन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नॉप्स घुमारवीं की सान्वी शर्मा और आरुषि शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं से गौरी सोनी और श्रेयसी ठाकुर ने द्वितीय, ग्लोरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर से तनीषा ठाकुर और सृष्टि ठाकुर की जोड़ी को तृतीय स्थान मिला। सीनियर रुरल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी के कशिश और अरमान शर्मा ने प्रथम स्थान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता के कान्व और रजनीश ने द्वितीय, विजन कान्वेंट स्कूल घुमारवीं की श्वेता शर्मा और शगुन गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला शैक्षणिक समन्वयक पवन चंदेल, पूर्व विज्ञान पर्यवेक्षक अमृत महाजन, अशोक शर्मा, प्रदीप महाजन, अजय चंदेल, अजय कुमार, बालम कुमार, शिव कुमार नड्डा, राज कुमार, अशोक मिश्रा, राजेश ठाकुर, नितिन, नंदकिशोर, संजीव बंसल समेत निर्णायक मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे। रवि कुमार ने ने बताया कि इस तीन दिवसीय जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का समापन समारोह 10 दिसंबर को दोपहर 3:00 बजे होगा। समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घागस अशोक शर्मा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें