फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में रावमापा धार टटोह के विजेता प्रतिभागी शिक्षकों के साथ सामूहिक चित - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। पूर्ण राजत्व के स्वर्ण जयंती समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर लौटे विजेता प्रतिभागियों को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार टटोह की एसएमसी, प्रधानाचार्य और स्कूल स्टाफ ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

पाठशाला के प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया ने बताया कि जिला भर के 5 शिक्षा खंडों से पहुंचे 130 प्रतिभागियों में अधिकतर प्रतिस्पर्धाओं को जीतकर धार टटोह के विद्यार्थियों ने पाठशाला और इलाके का नाम रोशन किया है। इसमें नौवीं कक्षा की कोमल कुमारी ने एकल गान के वरिष्ठ वर्ग में जिला भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दसवीं कक्षा की सीमा ने चित्रकला के वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान, सातवीं कक्षा के दिनेश ने चित्रकला कनिष्ठ वर्ग में प्रथम, आठवीं कक्षा की सानवी ने नारा लेखन के कनिष्ठ वर्ग में तृतीय स्थान, रितिका और नेहा ने वाद-विवाद के वरिष्ठ वर्ग में तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त डाइट जुखाला में आयोजित कला उत्सव में भी इस विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन

कला उत्सव प्रतियोगिता में अभिषेक, सीमा ने थ्री डी आर्ट में दूसरा स्थान, शशि कुमार ने क्लास इंडीजीनियस टॉयज में दूसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चों के विकास में अध्यापकों, अभिभावकों और स्थानीय जनता का निरंतर सहयोग अति आवश्यक है। पाठशाला प्रांगण में कोविड-19 नियमों की अनुपालना करते हुए एक छोटे से समारोह में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसएमसी प्रधान कुलदीप ठाकुर, एसएमसी सदस्य गण और विद्यालय परिवार के संजू संख्यान, विनीता धीर, दीपिका ठाकुर, मनजीत सिंह, पूर्णिमा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें