तहसीलदार जय गोपाल से बात करतीं यूक्रेन में फंसे ध्रुव की मां।
- फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर) यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे जिले के विद्यार्थी फंस गए हैं, जबकि कुछ वापस आ चुके हैं। बच्चों के परिजन लगातार बच्चों से संपर्क कर उनका हालचाल जान रहे हैं। जिले के 22 छात्र यूूक्रेन में फंसे थे, जिनमें से 14 लौट आए हैं। जबकि आठ छात्र अभी भी यूक्रेन में फंसे हैं।
घुमारवीं वार्ड नंबर एक के नवीन शर्मा का बेटा आर्यन शर्मा भी वहां पर फंसा हुआ है। नवीन शर्मा ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद उनकी बात बेटे से हुई। वहां स्थिति भयावह हो चुकी है। हर समय गोलाबारी हो रही है। यूनिवर्सिटी के एक छात्र की मौत हो गई है। छात्रों में डर का माहौल है। लगभग पचास छात्र हॉस्टल छोड़कर भाग गए हैं। अधिकतर समय मोबाइल बंद करवा दिए जाते हैं। वीडियो बनाने को मनाही है। यूनिवर्सिटी में हिमाचल प्रदेश के 4 बच्चे हैं। सभी को हॉस्टल की बैसमेंट में रखा गया है। इसके अलावा मलांगण गांव के भाई-बहन हिमाशु राणा और गीतिका राणा यूक्रेन के पोलतावा शहर में फंसे हैं। उन तक भारतीय दूतावास की मदद नहीं पहुंच पा रही है।