फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयनादेवी मंदिर में 10 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व पर श्री नयना देवी जी शक्तिपीठ में माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में महाशिवरात्रि पर्व की धूम रही। श्रद्धालुओं ने माता श्री नयना देवी जी के दर्शन किए। मंदिर में पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महाशिवरात्रि पर करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह ही मां नयनादेवी जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालु कतारों में खड़े हो गए। दोपहर तक श्रद्धालुओं की कतार मुख्य द्वार तक पहुंच गई। सुरक्षा कर्मियों ने श्रद्धालुओं को कतारों में ही दर्शन करवाए। शिव भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। बुधवार को हवन यज्ञ किया जाएगा, जिसमें पुजारी, श्रद्धालु, मंदिर न्यास के अधिकारी और कर्मचारी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें