फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर प्रकटो उत्सव दिवस पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
घुमारवीं में मंत्री राजेंद्र गर्ग को ज्ञापन सौंपते गांव रोपा कुटला के ग्रामीण।संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। राज्य स्तरीय संत कबीर प्रकटोत्सव घुमारवीं के बल्लू में संत कबीर मंदिर परिसर में मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद सुबह 9:00 बजे घुमारवीं पुल से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें करीब 200 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा घुमारवीं के गांधी चौक, दकड़ी चौक से होते हुए संत कबीर मंदिर बल्लू तक निकाली गई। समारोह की अध्यक्षता कबीर पंथी सुधार सभा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष भाग सिंह ने की। जिला भाषा विभाग की तरफ से कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। संत कबीर के दोहे और कविताएं पढ़ी र्गइं।
राज्य अध्यक्ष मास्टर भाग सिंह ने संत कबीर दास के उपदेशों पर प्रकाश डाला। सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने का आग्रह किया। इस मौेके पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति संयुक्त मोर्चा सरकारी कर्मचारी संगठन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष दर्शन, महासचिव दिनेश सहगल, जिला अध्यक्ष शांति स्वरूप आदि मौजूद रहे। संत महात्माओं ने प्रवचनों की अमृतवर्षा की। लंगर भी लगाया गया।

घुमारवीं के बल्लू में संत कबीर मंदिर में ध्वजारोहण करते हुए।संवाद- फोटो : BILASPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें