फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला की घटना के बाद थाना प्रभारियों को सरकारी भवनों पर निगरानी रखने के आदेश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक (एसपी) बिलासपुर ने सभी थाना प्रभारियों को जिले के बड़े प्लांटों, बांधों और सरकारी भवनों पर विशेष निगरानी रखने के आदेश दिए है। उन्होंने बिलासपुर के साथ 40 किलोमीटर लंबी पंजाब की सीमा पर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए स्वारघाट और काट कहलूर थाना पुलिस को अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध करवाया गया है।
सोमवार को पुलिस की संयुक्त सलाहकार समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने की। पुलिस अधीक्षक ने विधानसभा परिसर धर्मशाला में लगाए गए आपत्तिजनक पोस्टरों के मध्य नजर समस्त थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्त सुनिश्चित कर नाकाबंदी करें और महत्वपूर्ण सरकारी भवनों के पर विशेष निगरानी रखें।
विज्ञापन

उन्होंने उप मंडल अधिकारी श्री नयनादेवी जी और कोट कहलूर और स्वारघाट थाना प्रभारियों को बिलासपुर के साथ लगती 40 किलोमीटर लंबी अंतरराज्यीय सीमा में भी गश्त बढ़ाने के आदेश दिए। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय राज्य मार्ग गरामोड़ा से सलापड़ तक विशेष निगरानी के आदेश जारी किए। बैठक में उन्होंने पुलिस कर्मचारियों के कल्याण संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की।
चार पुलिस कर्मचारियों को कल्याण निधि से 40-40 हजार रुपये स्वीकृत किए गए। इससे पहले पुलिस अधीक्षक ने बिलासपुर पुलिस के साइबर सैल बरामद किए गुम हुए चार मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने बताया कि किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए क्वीक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को पुलिस लाइन बिलासपुर में तैयार रखा गया है। सीमा क्षेत्रों में निगरानी रखने वाले थानों को अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध करवाया गया है। इस मौके पर एएसपी अमित शर्मा, डीएसपी श्री नयनादेवी जी पूर्ण चंद, डीएसपी घुमारवीं अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें