घंडालवीं कॉलेज में मनाया विश्व एड्स दिवस सप्ताह
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में कॉलेज की स्वास्थ्य जागरूकता समिति ने विश्व एड्स दिवस सप्ताह मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. रीता शर्मा ने की।
इस अवसर पर नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों ने खुद को शिक्षित और जागरूक बनाओ, एड्स की बीमारी से अपने परिवार को बचाओ, एड्स को मारें और दुनिया को बचाएं, एड्स रोगियों से करें प्यार, समृद्ध राष्ट्र का करें निर्माण और अन्य नारे लिखे। प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की सोनाक्षी ने पहला, बीकॉम प्रथम वर्ष की अंकुश ने दूसरा और बीए द्वितीय वर्ष की अंजलि ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य प्रो. रीता शर्मा ने छात्रों से एड्स से संबंधित जानकारी दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को एड्स फैलने के कारणों और बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को एड्स के बारे में अन्य लोगों को जागरूक करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डॉ. रविंद्र कुमार, प्रो. सीमा शर्मा, प्रो. रवि कुमार, प्रो. सुदेश कुमार, राजकुमार. संजय कुमार, दीपक कुमार और अन्य उपस्थित रहे।