फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर में तीन मंजिला भवन में लगी आग, सात लाख रुपये के नुकसान का अनुमान

Mon, 04 Dec 2023 04:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया। इस भवन के साथ किराना और अन्य दुकानें भी हैं।
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर शहर में सुबह के समय तीन मंजिला भवन में भीषण आग लग गई। घटना में पीड़ितों को करीब सात लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। शहर की मीट मार्केट के पास मोहम्मद रफी के मकान में आग लग गई। घटना की सूचना शीघ्र ही अग्निशमन और पुलिस विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। 

विज्ञापन




भवन के अंदर लाखों रुपये का सामान रखा हुआ था। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया। इस भवन के साथ किराना और अन्य दुकानें भी हैं। हालांकि लोगों इन दुकानों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। साथ ही हादसे में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं लग पाया है। माना जा रहा है कि आग शॉट सर्किट के कारण लगी है। अग्निशमन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैस सिलिंडरों को बाहर निकाला अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। मकान में किराएदार भी रहते थे। मामले की पुष्टि एएसपी शिव चौधरी ने की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें