फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की भेंट चढ़े बैहल नवाणी गांव के छह स्लेटपोश मकान, 40 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत पंचायत तल्याणा के गांव बैहल नवाणी में भीषण अग्निकांड में छह परिवारों के स्लेटपोश मकान जल गए। घटना में लगभग 40 लाख रुपये के नुकसान का आंकलन किया गया है। प्रशासन ने फौरी राहत के तौर पर पीड़ित परिवारों को दस-दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
जानकारी के अनुसार आग वीरवार शाम करीब छह बजे लगी। यह गांव सड़क से लगभग आधा किलोमीटर दूर है, जिससे अग्निशमन विभाग की गाड़ियां भी मुश्किल से पहुंच सकती हैं। बेशक गांव वालों ने विभाग को सूचित कर दिया था, लेकिन खबर लिखे जाने तक अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई थी। स्थानीय लोग खुद आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं स्थानीय प्रशासन की तरफ से तहसीलदार व पटवारी मौके पर पहुंच गए हैं। तहसीलदार जय गोपाल शर्मा ने कहा कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है। आग से मकान के अंदर रखा लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन

एसडीएम राजीव ठाकुर ने कहा कि बैहल नवाणी में छह घर जल गए हैं। स्थानीय विधायक राजेंद्र गर्ग और प्रशासन मौके पर लोगों की हरसंभव सहायता कर रहा है। स्थानीय गांव वालों ने खुद मोर्चा संभाला हुआ है। यह आग सीता राम, लक्की राम, धनी राम, बंशी राम, दलेल सिंह व कृष्ण चंद के घरों में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें