फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में सिमरन और सृष्टि का पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
-कन्या पाठशाला बिलासपुर में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन
विज्ञापन

-प्रदर्शनी में 50 छात्राओं ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी हिमाचल प्रदेश स्टेट काउंसिल फॉर साइंस टेक्नोलॉजी एंड एनवायरमेंट (हिमकॉस्ट) शिमला की ओर से प्रायोजित की गई। मॉडल प्रदर्शनी में छठी से दसवीं कक्षा की करीब 50 छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


इसमें 12 बच्चों ने वर्किंग और अन्य विद्यार्थियों ने अपशिष्ट पदार्थों से मॉडल बनाए। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में सिमरन और सृष्टि ने पहला, चेतना और हिमांशी ने दूसरा, दीक्षा और रेणुका ने तीसरा स्थान हासिल किया। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने प्लास्टिक की बोतलों से सोफा सेट, बारिश के पानी से बिजली उत्पन्न करना, डिस्पोजल गिलास से टेबल लैंप, हवा से बिजली उत्पन्न करना, बारिश के पानी को एकत्रित करना और अन्य मॉडल बनाए। समारोह में स्थानीय पाठशाला की प्रधानाचार्य प्रिया पोसवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रेखा देवी, स्कूल विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शेफाली दबडा और अन्य सदस्य उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने सभी छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विजेता छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। एसएमसी अध्यक्ष रेखा ने विद्यालय द्वारा छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए सभी की प्रशंसा की। शेफाली शर्मा ने बताया कि इस विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान विषय के प्रति रुचि पैदा करना है। प्रदर्शनी में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रवक्ता जीव विज्ञान प्रताप ठाकुर, प्रवक्ता रसायन विज्ञान सुमनलता और वंदना ने निभाई। इस अवसर पर नवदीप, सुमनलता, श्रेष्ठ, पूजा, रेखा, ममता, लता, विकास पुंडीर और अन्य सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें