फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में लगे विज्ञान मेले, छात्रों ने प्रदर्शित किए मॉडल

Tue, 02 Feb 2016 07:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर/ झंडूता (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला भर के स्कूलों में प्रयास कार्यक्रम के तहत विज्ञान मेलों का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के बच्चों ने गणित और विज्ञान विषयों पर आधारित मॉडलों को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जकातखाना में प्रयास कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने विज्ञान और गणित के विभिन्न मॉडल बनाए और उनके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

बच्चों ने चुंबकीय ट्रेन, विद्युत मोटर, सूत से सूत्र तक, प्रकाश का परावर्तन, आज्ञाकारी गेंद, तलों में घर्षण, विद्युत जनरेटर, तोड़ो और जोड़ो जैसे आकर्षक मॉडल बनाए।
विज्ञापन


इनके बारे में स्थानीय लोगों और पाठशाला के बच्चों ने जानकारी हासिल की। कार्यक्रम प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि इन कार्यक्रमों का आयोजन विज्ञान विषय को रोचक बनाने और बच्चों को खेल-खेल में गणित और विज्ञान की जानकारी देने के लिए किया जा रहा है।

प्रधानाचार्य राजपाल चंदेल ने बच्चों के बनाए गए मॉडलों को खूब सराहा। इस मौके पर तिलकराज धर्माणी, सुरेंद्र पाल महाजन, विशाल ठाकुर, राजेश चंदेल, हंसराज, रमेश, रामरत्न ठाकुर, सोहनलाल सांख्यान, भाग सिंह, सोनिया शर्मा, रुचि राणा, नेहा, मस्तूदेवी ठाकुर, सुमन, सुरेश परमार, अशोक कुमार, अलबेल परमार, विकास कटोच, राकेश धीमान, दीपक शर्मा और अन्य मौजूद थे।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा में विज्ञान और गणित मेले का आयोजन किया। इसमें छात्रों ने विज्ञान तथा गणित विषयों से संबंधित मॉडलों को प्रदर्शित किया।

मेले में छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों ने मॉडल प्रदर्शित किए। इस दौरान प्रधानाचार्या डा. शोभा गर्ग, सुरेंद्र सिंह और संजीव कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

राजकीय उच्च पाठशाला बल्ग का घाट में प्रयास कार्यक्रम के तहत विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसमें धार-टटोह पंचायत के नवनिर्वाचित उपप्रधान दलेल सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेले में स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य सहित बच्चों के अभिभावकों ने बच्चों के आकर्षक मॉडलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें