राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) बिलासपुर में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें सदर विधायक बंबर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्जवलित करने के बाद वंदे मातरम के साथ शुरू हुए समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी।
कार्यक्रम में रंजना ने शास्त्रीय गीत और अनन्या ने गजल प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लूटी, वहीं शीतल ने पहाड़ी गीत तेरी मेरी रमणी जोड़ी... पर माहौल को खुशनुमा बना दिया।
जबकि कोमल ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और ख्याति ने अनुशासन पर भाषण प्रस्तुत किया। इसके अलावा शीतल, रंजना, सलौनी, मधुबाला, नेहा, आंचल, पूजा और सहेलियों ने करी लैणी-करी लैणी..., बाटा जांदे..., बंजारू आया ओ, मैं पैननियां बंगा..., बिन बरसे चली जायां ओ बदरा... और बिलासपुरा री रज्जी कन्ने देखी लैणी नलवाड़ी आदि लोक गीतों पर नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी।
इससे पूर्व स्कूल प्रधानाचार्य महिमा लखनपाल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें शिक्षा, खेलकूद व अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को अपनी ओर से पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
उन्होंने स्कूल में अध्यापकों द्वारा प्रभावपूर्ण शैक्षणिक वातावरण स्थापित करने की प्रशंसा की तथा छात्राओं से जीवन में लगातार कड़ी मेहनत, अनुशासन, सहयोगात्मक, सामाजिक व्यवहार व देश भक्ति की भावना से आगे बढ़ने का आहवान किया।
ये मेधावी हुए सम्मानित
मुख्यातिथि द्वारा शिक्षा, खेलकूद और सांस्कृतिक सहित अन्य गतिविधियों में अव्वल रही छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसमें प्राची अरोड़ा, अर्चना, पीयूशा, सविता, मोनिका, मनीषा, अंजलि, गीतांजलि, आशा, मोनिका अत्री, सूयांशा, पर्ल शर्मा, जाहन्वी, तानिया, आंचल, प्रांजल, शिवाली, कोमल, अनन्या, नेहा, प्रियंका, सना, कृतिका, वंदना, स्नेहा, शुभांगी, प्रिया, कृतिका, स्नेहा चंदेल, आकांक्षा, रीतू, ज्योत्सना, जानवी, अलिशा, नेहा, प्रियंका, सुमेला, रितिका, रिंकी और अनुराधा शामिल रहीं।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति एवं नप की अध्यक्ष सोमा देवी, पार्षद नवीन वर्मा, नंदलाल राही, मनोज पिल्लेई, विमला देवी, जिला परिषद सदस्य सावित्री गौतम, एसएमसी सदस्य तेजस्वी शर्मा, विजय सोनी, विजयराज, सायरा बानो, पूनम देवी, रतनी देवी, शंकर चौहान, श्याम लाल, प्रमोद चंदेल, मनोज, सुभाष चंद, नरेंद्र कुमार, ओम प्रकाश, विजयपाल, अश्वनी, श्याम लाल, महेंद्र, अमरजीत, शुभलता, अनिता, विजया राणा और प्रेमलता सहित अभिभावक उपस्थित रहे।