फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह में ही उखड़ी सिल्वी-खेड़ी सड़क की टारिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के तहत सिल्वी से खेड़ी सड़क की टारिंग तीन माह में ही उखड़ गई। पानी वाली जगहों पर अभी तक टाइलें लगवाने का कार्य भी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने करीब तीन माह पहले ठेकेदार के माध्यम से सिलह से खेड़ी तक सड़क पर टारिंग का कार्य करवाया था। लेकिन टारिंग जगह-जगह से उखड़नी शुरू हो गई है। कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि टारिंग की गारंटी ठेकेदार की है उसी से सड़क की मरम्मत करवाई जाएगी। स्थानीय लोगों श्याम सिंह परमार, भाग सिंह, रमेश कुमार, अमर सिंह, कुलदीप, हंसराज, श्रीराम, सुरेश कुमार, रत्न लाल, इंद्र सिंह, प्यार सिंह, संजय कुमार ने विभाग से सड़क की मरम्मत करने और टाइलें लगवाने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग कलोल के कनिष्ठ अभियंता रामलोक शर्मा ने बताया कि टारिंग की गारंटी ठेकेदार की है उसी से सड़क की मरम्मत करवाई जाएगी। शीघ्र ही टाइलें लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें