फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दधोल-लदरौर सड़क पर बह गई पुली, यातायात तीन घंटे बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। दधोल-लदरौर सड़क के नवीनीकरण कार्य के चलते लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस सड़क पर भटेड़ के पास लड़ा में बन रही नई पुली के समीप हालात यह हो गए हैं कि बारिश के समय लोगों का यहां आर-पार करना मुश्किलों भरा हो जाता है।
विज्ञापन

बुधवार को भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान नाले का पानी सड़क पर आ गया। इससे अस्थायी तौर बनाई गई पुली बह गई। इससे दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। वहीं राहगीरों को भी आरपार होना मुश्किल हो गया। राहगीरों को नाले को पार करने के लिए निर्माण कार्य में लगी जेसीबी की मदद लेनी पड़ी।
जेसीबी के माध्यम से लोगों को बारी-बारी से आर-पार करवाया गया। करीब तीन घंटे तक वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रही। पानी का बहाव कम होने के बाद जेसीबी से अस्थाई पुली ठीक किया गया। उसके बाद यातायात सुचारू रूप से बहाल हुआ।
विज्ञापन

बता दें कि दधोल-लदरौर सड़क का नवीनीकरण कार्य चला हुआ है। इसी कार्य के चलते भटेड़ के समीप लड़ा में नई पुली का निर्माण हो रहा है। इस कार्य के चलते आवाजाही के लिए एक तरफ से बजरा डाल कर अस्थाई पुली बनाई गई है लेकिन भारी बारिश से नाले का पानी सड़क पर आ जाता है और यह कच्ची पुली बह जाती है।
इस संदर्भ में निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारी मनोहर लाल ने बताया कि नाले में पानी का बहाव ज्यादा होने के चलते समस्या हुई थी। जल्द ही नई पुली को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें