बिलासपुर। छात्रों की चार दिवसीय अंडर-19 जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में शुरू हुई। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस अवसर पर बास्केटबाल, फुटबाल, बॉक्सिंग, जूडो, हैंडबॉल, बैडमिंटन और कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसमें करीब 400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन बैडमिंटन में घुमारवीं सेकेंडरी जोन ने हाई जोन झंडूता-घुमारवीं को हराया। दूसरे मैच में सदर जोन ने स्वारघाट जोन को हराया। बास्केटबाल में घुमारवीं स्कूल ने डीएवी बिलासपुर को हराया। बरमाणा स्कूल ने कंदरौर स्कूल को हराया। तीसरे मैच में कुठेड़ा ने मोरसिंघी को हराया। इससे पहले शिक्षा उपनिदेशक राजकुमार शर्मा और प्रधानाचार्य अरुण गौतम ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न और शाल भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर एसएमसी प्रधान हर्ष मेहता, मनोज शर्मा, अशोक शर्मा, रंजीत कपिल, राकेश पाठक, नंद लाल राही, जगदीश कोंडल, राजकुमार राणा, पवन कुमार, विकास पुंडीर, सोहन लाल, कमलेश ठाकुर शैलजा, शैफाली, राजेश कुमारी पूनम आदि उपस्थित रहे।