फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को ठहराने पर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। होटल यूनियन तलाई की बैठक में घरों में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को ठहराने का विरोध किया गया। बैठक यूनियन के अध्यक्ष विजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में सैकड़ों श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के दर्शनों को प्रतिदिन आते हैं। इससे तलाई के होटल मालिकों की रोजी-रोटी चल रही है। लेकिन कुछ दिनों से स्थानीय कुछ लोग तलाई चौक व मंदिरों के पास श्रद्धालुओं पर नजर रख रहे हैं और उन्हें ठहरने के लिए कम पैसों का लालच देकर अपने निजी कमरों में ले जा रहे हैं।
इससे होटल मालिकों का कारोबार चौपट हो रहा है। बैठक में कहा गया कि यह निजी मकान मालिक पर्यटन विभाग के पास भी रजिस्टर नहीं हैं, जिससे विभाग के राजस्व को भी चूना लगा रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर कोई व्यक्ति श्रद्धालुओं को अपने निजी कमरों में ठहराता पकड़ा गया तो यूनियन पर्यटन विभाग को उसकी नाम सहित शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। बैठक में बिहारी लाल गुप्ता, राजेंद्र शर्मा, नंद लाल शर्मा, अजय मल्होत्रा, प्रदीप कतना, अनीश शर्मा, राजेश शेखर, दुर्गा दास, अरूण कालिया उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें