फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बीडीटीएस में ऑनलाइन डिमांड सिस्टम से बढ़ी ट्रक ऑपरेटरों की परेशानी

Thu, 13 Feb 2025 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-बड़े ट्रक ऑपरेटरों के दबाव में काम कर रहा है सहकारी सभा प्रबंधन
विज्ञापन

-कम किराया और टोल टैक्स न मिलने से भी ऑपरेटरों को हो रही समस्या
-2200 में से किसी दिन पांच तो किसी दिन 100 गाड़ियों को ही मिल रहा है काम

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर ट्रक परिवहन सहकारी सभा (बीडीटीएस) कुछ बड़े ट्रक ऑपरेटरों के दबाव में काम कर रही है, जिससे छोटे और मध्यम ट्रक ऑपरेटरों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बुधवार को बीडीटीएस की केवल पांच गाड़ियों की डिमांड आई थी, जबकि वीरवार को 2200 गाड़ियों में से मात्र 97 गाड़ियों को ही डिमांड मिली है।
सभा के ट्रांसपोर्टर्स को काम नहीं मिल रहा, जिससे वे घर में बेकार बैठे हैं। जब से डिमांड प्रक्रिया ऑनलाइन हुई है, ट्रांसपोर्टरों ने बीडीटीएस कार्यालय में आना बंद कर दिया है। इससे आम ट्रांसपोर्टरों को डिमांड की जानकारी नहीं मिलती और वे इससे वंचित रह जाते हैं। सभा के पूर्व प्रधान राकेश ठाकुर ने कहा कि वर्तमान बीडीटीएस प्रबंधन कुंभकर्ण की नींद सोया हुआ है। अगर यही हाल रहा तो ट्रक ऑपरेटरों का धंधा चौपट हो जाएगा। कहा कि हिमाचल के कई स्टेशनों से ट्रक ऑपरेटरों को पहले की तुलना में 3000 रुपये कम किराया दिया जा रहा है। इसके अलावा, टोल टैक्स की राशि भी ऑपरेटरों को नहीं दी जा रही। ऊना, मनाली, दौलतपुर और कांगड़ा जैसे रूट पर ट्रांसपोर्टरों को पहले की तुलना में कम पैसा मिल रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। सीमेंट ढुलाई की दरों में सालाना महंगाई के बावजूद कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जिससे ट्रक ऑपरेटरों को नुकसान हो रहा है। बीडीटीएस प्रबंधन ने अदाणी ग्रुप से मिलकर कई ऐसे फैसले लिए हैं, जिससे छोटे ट्रांसपोर्टर्स को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है। डिमांड को भी जानबूझकर कम कर दिया गया है, जिससे ट्रक ऑपरेटरों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ट्रक ऑपरेटरों की अनदेखी बंद नहीं हुई तो जल्द ही आंदोलन किया जाएगा। राकेश ठाकुर और अन्य ट्रक ऑपरेटरों ने सरकार और प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर बीडीटीएस प्रबंधन में पारदर्शिता नहीं आई, तो ट्रक ऑपरेटरों के लिए काम करना संभव नहीं हो पाएगा। इस मामले में बीडीटीएस प्रबंधन के महासचिव प्रदीप ठाकुर ने कहा कि सभा ऑपरेटरों के हित में काम कर रही है। वहीं ऑपरेटरों की शिकायतों और समस्याओं को दूर करने के लिए भी काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें