फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कल से शुरू होंगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं

Thu, 13 Feb 2025 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-बनाए गए छह केंद्र, विशेष अधीक्षक होंगे तैनात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। देशभर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं 15 फरवरी यानि शनिवार से शुरू हो रही हैं। जिले में करीब एक हजार विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। हर एक केंद्र में विशेष अधीक्षक तैनात होंगे। इसके अलावा सीबीएसई की विशेष फ्लाइंग दस्ते भी केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। दसवीं कक्षा का पहला पेपर अंग्रेजी विषय का होगा। जिले में डीएवी बिलासपुर, डीएवी बरमाणा, डीएवी घुमारवीं, शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं, जेएनवी कोठीपुरा और आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल बागा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दसवीं और बारहवीं के छात्र-छात्राओं की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। गाइडलाइन के मुताबिक विद्यार्थियों को अपने केंद्र पर 10 बजे से पहले पहुंचना होगा। विद्यार्थियों को 10 बजे ही परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा के लिए विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड और स्कूल का पहचान पत्र साथ लाएं। इसके अलावा अपने साथ ब्लू बॉल पेन, पेंसिल, इरेजर भी साथ लाएं। किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन, गैजेट, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, साथ न लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें