घुमारवीं में सीएम को आपदा राहत के लिए चेक सौंपते निजी स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्
एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं निजी स्कूलों की मांगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन बिलासपुर की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 51 हजार रुपये की राशि भेंट की गई। घुमारवीं में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संगठन के जिला प्रधान सुनील ठाकुर, सचिव ठाकुरदास शर्मा सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने मुख्यमंत्री को यह राशि सौंपी।
यह राशि आपदा राहत कार्यों के लिए जिले के सभी निजी विद्यालयों के प्रबंधकों द्वारा एकत्रित की गई। कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर, बिलासपुर के शिक्षा खंडों के अध्यक्ष संजीव गौतम ने निजी विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने तीसरी और पांचवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं स्कूल स्तर पर ही कराने, बोर्ड द्वारा निर्धारित रेफरेंस पुस्तकों के आदेश को वापस लेने और एनसीईआरटी के निर्देशों के अनुसार विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकों को प्राथमिकता देने की मांग की, ताकि हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों को शैक्षणिक सुविधा मिल सके। एसोसिएशन ने मांग रखी कि लैपटॉप और स्कॉलरशिप की स्कीम प्रदेश के सभी बच्चों सरकारी या निजी क्षेत्र को एक-समान दी जाए। इस अवसर पर सुरेश संख्यान, कुलदीप, अजय शर्मा, नरेंद्र और नरेश ठाकुर सहित सदस्य मौजूद रहे।