फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में पुलिस ने शुरू की नो हेल्मेट नो पेट्रोल मुहिम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले की सड़कों पर दोपहिया वाहन सवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने नो हेलमेट नो पेट्रोल मुहिम शुरू की है। सड़क हादसों में बिना हेलमेट दुपहिया वाहन सवारों की मौत के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए यह मुहिम शुरू की गई है। जिला पुलिस कप्तान एसआर राणा ने जिले के सभी पेट्रोल पंप संचालकों से मुहिम में पुलिस का साथ देने की अपील की थी। साथ ही सभी थाना के प्रभारियों को भी इसकी अनुपालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए हैं। अब जिलेभर में पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के पेट्रोल न देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि चंडीगढ़-मनाली एनएच पर स्वारघाट से बरमाणा तक आये दिन बड़े हादसे होते रहते हैं। पिछले एक माह में एनएच पर दोपहिया वाहन सवार चार लोग हादसों में जान गवां चुके हैं। एक सप्ताह पहले दो लोगों की मौत तो बिलासपुर से जामली तक हो चुकी है। दोपहिया वाहन हादसों में अधिकतर मौतें हेलमेट न पहनने के कारण होती हैं। पुलिस का कहना है कि अगर दोपहिया वाहन सवार हेलमेट पहनकर सफर करें तो सड़क हादसों में होने वाली मौतों में कमी आएगी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एसपी बिलापुर ने उक्त मुहिम शुरू की।
सोमवार को जिले के पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो पेट्रोल की पर्चियां लगी हुई दिखीं। पेट्रोल भरने वाले कर्मी इस बात का ध्यान रख रहे थे कि बिना हेलमेट कोई पेट्रोल भरवाने न आए। थाना क्षेत्रों की पुलिस भी अपने क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों पर नई व्यवस्था के पालन की स्थिति का जायजा लेती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें