फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Thu, 01 Feb 2024 10:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
Bilaspur News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिलासपुर में धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोप है कि हिंदू देवी-देवताओं को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक पोस्ट किया गया था। जिसके बाद लोगों ने इस पर आपत्ति जाताई थी। 

विज्ञापन


दरअसल, चकरभाठा थाना प्रभारी अभय बैस ने बताया की 30 जनवरी 2024 की रात करीब 8:27 बजे ग्राम सेवार के रहने वाले दीपक रजक पिता गणेश रजक के मोबाइल पर व्हाट्सएप ग्रुप में एक मैसेज आया। जिसमें गांव के ही देवेन्द्र का नाम लिखा हुआ था, व्यक्ति के द्वारा हिन्दु देवी देवताओं के आपत्तिजनक फोटो ग्रुप में भेजे गए थे। धार्मिक भावनाओं का अपमान करने के संबंध में दीपक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस के बडे अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। दिशा-निर्देश के बाद युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई। और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें