श्री नयना देवी में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पंहचे जिला पुलिस अधीक्षक साजू राम राना को सम्मान?
- फोटो : BILASPUR
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एसआर राणा ने श्री नयना देवी जी मंदिर क्षेत्र में नवरात्र मेले की कानून व सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने माता के दरबार में पूजा अर्चना भी की।
उन्होंने कहा कि माता के दरबार में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर प्रशासन पुलिस और मंदिर कमेटियों को यह सतर्क रहना होगा कि यहां पर किसी प्रकार की अवैध या असामाजिक गतिविधियां न हो। कोई भी ऐसी घटना न हो जिससे श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचे।
इस मौके पर मेला अधिकारी एसडीएम योगराज, मेला पुलिस अधिकारी पूर्ण चंद, मंदिर अधिकारी विजय गौतम भी मौजूद रहे।