राजकीय प्राथमिक पाठशाला घुमारवीं में दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्?
- फोटो : BILASPUR
घुमारवीं(बिलासपुर)। शिक्षा खंड घुमारवीं-1 और 2 के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला घुमारवीं में दिव्यांग बच्चों के लिए खंड स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड स्रोत समन्वयक परमेश्वर लाल बंगा एवं रफी मोहम्मद ने बताया कि इसमें घुमारवीं खंड से 60 बच्चों ने भाग लिया।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर के सौजन्य से आए विशेष अध्यापकों संजीव कुमार, राजकुमार, अमरनाथ, पुष्प लता, आशा कुमारी, नीलम देवी ने बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता करवाई। खेलकूद प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों के लिए 100 मीटर दौड़, बाउची, शॉटपुट थ्रो का आयोजन किया गया। बच्चों ने इस अवसर पर पेंटिंग तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को उपकरण भी वितरित किए गए।
जिला समन्वयक डॉ. पुष्पराज एवं मधु आशा खंड शिक्षा अधिकारी घुमारवीं-1 और राजकुमारी शिक्षा खंड अधिकारी घुमारवीं-2 ने बच्चों को आवश्यक सामान वितरित किया। इस अवसर पर खंड स्रोत घुमारवीं शालिनी शर्मा, विकी राम, मनोज कुमार, नीरज गुप्ता, रंजना, कुसुमलता तथा बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।