फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमाणी चौक पर चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
one person arrested with charas in gumani chowk in gumarwin
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं थाना के अंतर्गत पुलिस टीम ने गश्त के दौरान घुमाणी चौक पर एक व्यक्ति से 114 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घुमारवीं थाना के अंतर्गत पुलिस टीम घुमाणी चौक पर गश्त कर रही थी। उसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखकर घबरा गया। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी लेने पर व्यक्ति से 114 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक की पहचान राजेश कुमार गांव नाल्टी डाकघर फटोह तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। घुमारवीं थाना पुलिस में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें