घुमारवीं (बिलासपुर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-103 शिमला-धर्मशाला पर घुमाणी चौक पर स्कूटी और ट्रक में टक्कर हो गई। स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां से उसे शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार घुमाणी चौक के पास ट्रक एचपी11बी0227 और स्कूटी एच23ए4970 में टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे शिमला रेफर कर दिया गया है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने पुष्टि की है। बताया कि घुमाणी चौक के निवासी बलबीर कुमार के बयान के आधार पर स्कूटी चालक चंदन के खिलाफ गलत दिशा में वाहन चलाने पर मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।