फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसोहल में शरारती तत्वों ने तोड़ी शिलान्यास पट्टिका

विज्ञापन
स्वास्थय उपकेंद्र कसोहल में तोड़ी गई शिलान्यास पटि्टका। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत मोरसिंघी के कसोहल में विधायक सुभाष ठाकुर ने कुछ दिन पहले शिलान्यास किया था। शिलान्यास पट्टिका को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया है। खंड चिकित्सा अधिकारी अभिनीत शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने 29 जुलाई को स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन का भूमि पूजन किया था। लेकिन शिलान्यास के पांचवें दिन जब स्वास्थ्य उपकेंद्र कसोल की प्रभारी मधुबाला पहुंची तो शिलान्यास पटिका टूटी हुई मिली। इसकी सूचना खंड चिकित्सा अधिकारी अभिनीत शर्मा को दी गई। उन्होंने घुमारवीं पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने पुष्टि की है। बताया कि मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें