फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में कोरोना से एक की मौत, 25 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में कोरोना के मामलों में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोमवार को कोरोना से एक बुजुर्ग महिला की मौत समेत संक्रमण के 25 नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना के एक्टिव मामले 121 हो गए हैं। वहीं सोमवार को 13 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि सोमवार को घुमारवीं के दकड़ी चौक की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 4 सितंबर को सांस लेने में दिक्कत और छाती में दर्द की समस्या के चलते जिला अस्पताल बिलासपुर लाया गया। वहीं हालत गंभीर होने के चलते बुजुर्ग महिला को नेरचौक रेफर कर दिया गया। जहां पर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि सोमवार को जिला में रैपिड एंटिजन टेस्टिंग से 1217 सैंपल लिए गए। जिनमें से 24 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शिमला भेजे गए सैंपलों में से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें नोग से 82, 35, 63, 57 वर्षीय, चंगर से 76, 44 वर्षीय, भामला से 29 वर्षीय, पंजगाईं से 52, 56 वर्षीय, गुगराड़ से 25 वर्षीय, खतेड़ से 25, 25 वर्षीय, कसेह से 18, 40 वर्षीय, बैरी से 60, 37 वर्षीय, बलोह से 70 वर्षीय, रोपा से 26, 78 वर्षीय, बुग से 27 वर्षीय, हारकुकार से 42 वर्षीय, मझेड़ से 34 वर्षीय, कृष्णा कॉलोनी से 57 वर्षीय, गंगलोह से 40 वर्षीय, बरठीं से 38 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें