फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरियां बेचने और हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए जानी जाएगी जयराम सरकार:अग्रिहोत्री

विज्ञापन
कांग्रेस के विधायक एवम प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री।संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को परिवार समेत माता श्री नयना देवी के दरबार में शीश नवाया। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डाली। कन्या पूजन की धार्मिक परंपरा को भी निभाया।
विज्ञापन

इस मौके पर मंदिर के पुजारियों की ओर से उन्हें माता की चुनरी भेंट की गई। मंदिरन न्यास की ओर से उन्हें मां श्री नयना देवी का चित्र भेंट किया गया। इस दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने जयराम सरकार पर करारे शाब्दिक प्रहार भी किए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को हेलीकाप्टर वाले सीएम और नौकरियां बेचने के तौर पर जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की सत्ता में बदलाव की आवश्यकता है तभी नया सवेरा आएगा। प्रदेश में लूट का माहौल बरकरार है। बेरोजगारों के हितों की अनदेखी हो रही है। मुख्यमंत्री शराफत का चोला पहन कर अच्छा दिखाने का प्रयास करते हैं, लेकिन इस चोले के पीछे बहुत कुछ छिपा हुआ है, यह बात जनता को पता चल गई है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार दिवालिया हो गई है। 85,000 करोड़ रुपये का कर्ज हिमाचल के ऊपर आज खड़ा है।
विज्ञापन

अग्निहोत्री ने कहा कि प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में मंदिर अधिकारी ही नहीं है। धर्म का ढिंढौरा पीटने वाली भाजपा सरकार की कार्यशैली इससे पता चल रही है। आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आप हिमाचल में दिल्ली और पंजाब मॉडल का दम भर रही है। जबकि, दिल्ली और पंजाब दोनों ही सरकारों के स्वास्थ्य मंत्री जेलों में बंद हैं। पंजाब में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें