फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डेढ़ सौ दुकान वाली मार्केट बैरी में न शौचालय न ही रेन शेल्टर की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
-बस अड्डे में बस का इंतजार करने वाली महिलाओं और युवतियों को होती है परेशानी
विज्ञापन

-शौचालय सुविधा न होने से दुकानदार खुले में जाते हैं शौचालय करने
-बदबू फैलने के कारण मार्केट में लोगों का पैदल सफर करना भी मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बैरी रजादियां ग्राम पंचायत की बैरी मार्केट में स्वच्छता अभियान के दावे हवा हवाई होते नजर आते हैं। करीब डेढ़ सौ दुकानों वाली इस मार्केट में एक भी शौचालय नहीं है। शौचालय के अभाव में दुकानदार खुले में पेशाब करते हैं। गर्मियां शुरू होते ही मार्केट में बदबू फैल जाती है। यहां से पैदल सफर करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं बस अड्डा बैरी पर बस का इंतजार करने वाली महिलाओं और लड़कियों को शौचालय सुविधा न होने से बड़ी समस्या होती है।
सरकार स्वच्छता अभियान पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च करती है। लोगों को विज्ञापन, नुक्कड़ कार्यक्रमों और अभियान चलाकर वातावरण का स्वच्छ रखने का संदेश भी दिया जाता है, लेकिन हैरानी का विषय है कि डेढ़ सौ दुकानों वाली इस मार्केट में शौचालय की सुविधा नहीं है। दुकानदार तो मार्केट के एक किनारे खुले में पेशाब के लिए निकल जाते हैं, लेकिन बस अड्डा पर बस का इंतजार करने वाली महिलाओं, स्कूली छात्राओं के लिए शौचालय की सुविधा न होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। पंचायत स्तर, लोक निर्माण विभाग की तरफ से कभी कभार शौचालय खोलने के लिए अगर प्रयास हुआ भी तो वह नाकाम रहा। कारण बताया जाता है कि शौचालय बनाने के लिए जगह नहीं है। अगर विभाग या पंचायत की इच्छा हो तो इस मार्केट में दुकानदारों और यात्रियों के लिए पोर्टेबल शौचालय लगाए जा सकते हैं। लेकिन इस दिशा में कोई कार्य नहीं हुआ, जबकि मार्केट में ही लोक निर्माण विभाग का कार्यालय भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरी व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष जितेंद्र कपिल ने कहा कि कई बार पंचायत और प्रशासनिक स्तर पर शौचालय की मांग उठाई, लेकिन कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। बाजार में शौचालय सुविधा न होने से ग्राहकों को भी परेशानी होती है। ज्यादा लंबे समय तक ग्राहक बाजार में नहीं रुक पाता है। इससे दुकानदारों का नुकसान होता है। वहीं गर्मी शुरू हो गई हैं। ऐसे में खुले में फैली बदबू से बीमारियां फैलने का खतरा रहेगा। प्रशासन से मांग की कि बैरी बाजार में शौचालय के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित कर यहां शौचालय बनाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें