फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एक शिक्षक के सहारे चल रहा जामली प्राथमिक स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
-एसएमसी और अभिभावकों ने जिला शिक्षा उपनिदेशक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिक्षा खंड स्वारघाट के तहत प्राथमिक पाठशाला जामली में अध्यापक के रिक्त पद भरने के लिए स्कूल प्रबंधन समिति और अभिभावकों ने उपनिदेशक शिक्षा विभाग बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा। स्कूल में एक अध्यापक के सहारे 77 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान सपना देवी ने बताया कि अध्यापक के पद खाली होने से बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से चलाने में परेशानी हो रही है। स्कूल में नर्सरी कक्षा में 16 और पहली से पांचवीं कक्षा तक 61 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन बच्चों को केवल एक ही अध्यापक पढ़ा रहा है। एक अध्यापक को सभी कक्षाओं को पढ़ाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आग्रह किया कि शीघ्र ही स्कूल में दो अध्यापकों की नियुक्ति की जाए, ताकि बच्चों की शिक्षा सुचारू रूप से चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें