बिलासपुर। उपायुक्त पंकज राय ने जिला खेल परिषद की वार्षिक बैठक में अक्तूबर में होने वाली स्पर्धाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अक्तूबर माह में चार स्पर्धाओं का आयोजन लुहणू मैदान में किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर की कायकिंग एंड कनोइंग, पैराग्लाइडिंग, कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बिलासपुरी लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक उत्सव होगा।
उन्होंने कहा कि 21, 22, 23 और 24 अक्तूबर को राष्ट्रीय स्तर की महिला और पुरुष वाटर स्पोर्ट्स (कायकिंग एंड कनोइंग) की स्पर्धा, पैराग्लाडिंग, कुश्ती प्रतियोगिता लुहणू मैदान में आयोजित की जागी। संबंधित अधिकारियों को तैयारियों के निर्देश दिए।
बैठक में एडीसी तोरुल रवीश, अतिरिक्त आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य, जिला खेल अधिकारी रवि शंकर, जिला खेल परिषद के सदस्य जिला लोक संपर्क अधिकारी कुलदीप गुलेरिया, जिला भाषा अधिकारी रेवती सैणी, हिप्र. कायकिंग एंड कनोइंग एसोसिएशन के राज्य महासचिव डॉक्टर पदम सिंह गुलेरिया, राष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी ईशान अख्तर, एसपी दास, रत्न सिंह ठाकुर, नंद लाल शर्मा, प्रवेश कुमार, मनोज ठाकुर, हीरा लाल ठाकुर उपस्थित रहे।