फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लड़कों में मुनीश, रिजुल, लड़कियों में आयुशी, प्रियल बनीं सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी

विज्ञापन
विज्ञापन
-डंगार स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर का शनिवार को समापन हो गया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिविर में 24 लड़कियों और 25 लड़कों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

समापन समारोह में सेवानिवृत्त स्कूल प्रवक्ता नीलम प्रभा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर लड़कों में मुनीश, रिजुल और लड़कियों में आयुशी, प्रियल को सर्वश्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवी चुना गया। इसके अलावा लड़कों में सर्वश्रेष्ठ ग्रुप लीडर हर्ष और लड़कियों में शगुन, अनुशासित एनएसएस स्वयंसेवी नवीन और मोनिका खातून सर्वश्रेष्ठ मैस स्वयंसेवी अभिषेक और अक्षिता, सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट वर्कर में आशुतोष और निशा को चुना गया। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने स्कूल कैंपस, उप स्वास्थ्य केंद्र डंगार, हरि देवी मंदिर मुक्ति धाम के आसपास, गोद लिए हुए गांव लोअर डंगार के जल स्रोतों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। साथ ही फूलों की क्यारियों की साज-सज्जा, पानी की टंकियों और स्कूल में रखे गमलों की सफाई की। मुख्यातिथि का स्वागत प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी यशपाल रणौत और बबली ठाकुर ने किया। मुख्यातिथि ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी अध्यापक और स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें