संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत पंचायत मोरसिघी में नलवाड़ी मेला का शुभारंभ सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने खूंटा गाड़ कर किया। कमेटी प्रधान राहुल चौहान की अध्यक्षता में सुबह मोरसिंगी गांव से होते हुए पंचायत घर तक शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि मेले आपसी मेल-जोल और लोक संस्कृति को बढ़ाने का अच्छा माध्यम हैं। मेले के आयोजन के लिए उन्होंने 21 हजार की धनराशि भी प्रदान की। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए महिला मंडल गतोल को 11 हजार और संतोषी आईटीआई घुमारवीं को 10 हजार देने की घोषणा की।
मेला कमेटी प्रधान राहुल चौहान ने बताया कि इस मेले में आठ मई को सुबह बैल पूजन के बाद पशुओं की प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। इस दौरान मेला कमेटी ने सामाजिक क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाली लोगों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके जिला पार्षद बिमला देवी, उपप्रधान अनिल चौहान, कुठेड़ा पंचायत प्रधान ज्योति प्रकाश, इंद्र शर्मा, बीडी शर्मा, अच्छर सिंह, भाग सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।