फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषित बच्चों के लिए एम्स में लगाया विशेष स्वास्थ्य जांच, परामर्श शिविर

विज्ञापन
बिलासपुर एम्स में आयोजित चिकित्सा शिविर के दौरान पंहुचे लोग।संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत जिला प्रशासन बिलासपुर, रेडक्रॉस सोसायटी और महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एम्स बिलासपुर में कुपोषित बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शिविर में जिले के कुल 37 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और पोषण से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त बच्चों के जरूरी टेस्ट भी करवाए गए।
स्वास्थ्य जांच शिविर में एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओर से बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी उचित दिशा निर्देश दिए गए और आवश्यक दवाइयां भी निशुल्क वितरित की गईं। स्वास्थ्य जांच शिविर की अध्यक्षता जिलाधीश बिलासपुर पंकज राय ने की। उन्होंने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों से बाल विकास परियोजना अधिकारियों के माध्यम से कुपोषित बच्चों को इस शिविर में लाया गया है। उन्होंने कहा कि गंभीर तीव्र कुपोषण एक चिकित्सा और सामाजिक विकार दोनों हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के कुपोषित बच्चों के लिए इस तरह के स्वास्थ्य जांच शिविर भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि इस प्रकार के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य जांच परामर्श, निशुल्क दवाइयां प्रदान करने सहित स्वस्थ और पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी देकर कुपोषित बच्चों को जल्द से जल्द ठीक किया जा सके। शिविर के दौरान बच्चों को अल्प आहार भी प्रदान किया गया।
शिविर में एम्स के प्रशासनिक अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीण कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक एम्स डॉ. दिनेश वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) हरीश मिश्रा, जिला के समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष अनुपमा राय, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव अमित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें