फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सिंगल बैडमिंटन स्पर्धा में मोहित रहे विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगल में बरठीं के मोहित, डबल में मनु और रागवेंदर विजेता रहे विजेता
विज्ञापन

-खेल से जुड़े बच्चे के मन में नहीं आते हैं नकारात्मक विचार : सुनील

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। सदर विधानसभा क्षेत्र के कुठेड़ा स्कूल में जय बाबा नाहर सिंह युवक मंडल के सौजन्य से कराई गई दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हिमाचल कोआपरेटिव बैंक के निदेशक सुनील शर्मा ने किया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में सिंगल और डबल्स वर्ग के मैच करवाए गए। विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने पदक और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। सिंगल में बरठीं के मोहित विजेता, जाहू के मनु उप विजेता रहे। डबल्स में मनु और रागवेंदर विजेता, कपिल व मोहित उप विजेता रहे। सुनील शर्मा ने कहा कि किसी भी खेल से जुड़े बच्चे के मन में नकारात्मक विचार नहीं आते हैं। वह हमेशा सकारात्मक सोच रखता है। इसलिए खिलाड़ी जब युवा बनता है, तो वह गलत रास्ते पर नहीं जाता। विशेष अतिथि के रूप में कुठेड़ा पंचायत के वार्ड सदस्य अशोक महाजन उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ऐसी खेलकूद गतिविधियों से बच्चों में नशे जैसी कुरीतियां नहीं पनपती हैं। इस मौके पर व्यापार मंडल प्रधान सोनी, युवक मंडल प्रधान विशाल कटोच, राजीव, विपन मेहता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें