फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्कर, इमली के सैंपल मिस ब्रांडेड, दही के सैंपल सब स्टैंडर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (बिलासपुर)। जिले में शक्कर, इमली के सैंपल मिस ब्रांडेड और दही के सब स्टैंडर्ड पाए गए हैं। फूड सेफ्टी विभाग ने कुछ समय पहले दधोल और कुठेड़ा में सैंपल भरे थे। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट भेजा गया था। इन सैंपलों की रिपोर्ट फेल पाई गई है। इसके चलते विभाग ने इन दुकानदारों को नोटिस जारी कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिलासपुर फूड एंड सेफ्टी विभाग के सहायक आयुक्त महेश कश्यप ने बताया कि प्रतिदिन जिलाभर से खाद्य पदार्थों के सैंपल एकत्रित किए जा रहे हैं, जिन्हें जांच के लिए कंडाघाट लैब में भेजा जा रहा है। कुछ समय पहले दधोल और कुठेड़ा से भरे शक्कर और इमली के सैंपल मिस ब्रांडेड और दही के सब स्टैंडर्ड पाए गए हैं। बताया कि यह पदार्थ बिलकुल भी खाने के कालिब नहीं थे। अगर कोई व्यक्ति इनका सेवन करता तो उसके स्वास्थ्य के लिए यह हानिकारक हो सकता था। उन्होंने जिले के सभी दुकानदारों को हिदायत दी है कि खाद्य पदार्थों की स्वयं भी जांच करें। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि अगर कोई दुकानदार खाद्य पदार्थों में मिलावट करता है तो तुरंत इसकी सूचना विभाग को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
फूड एंड सेफ्टी विभाग ने 10 दिन में दर्जनों सैंपल जिलाभर से एकत्रित किए हैं। इनको जांच के लिए कंडाघाट लैब में भेजा गया है। महेश कश्यप ने बताया कि विभाग का अब फोकस मिठाई विक्रेताओं पर रहेगा। मिठाइयों में मिलावट करने वाले दुकानदारों के खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें