फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों ने कहा-पहले बच्चों को समझाया, फिर लगाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में टीकाकरण के बाद लोगों में आत्मविश्वास बढ़ा है। कुछ लोगों का कहना है कि वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बाद उनके स्वास्थ्य में अच्छा सुधार देखने को मिला है। जिले में अभी तक 3 लाख 24 हजार 345 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हैं। दोनों डोज के बाद 13765 बुजुर्गों ने बूस्टर डोज भी लगवाई है। जब डॉक्टरों विशेषज्ञों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बच्चों को वैक्सीन लगाने से पहले समझाया जा रहा है। इसके बाद उनका टीकाकरण किया जा रहा है। एमओएच परमिंद्र ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी टीकाकरण अभियान में पूरी ईमानदारी से लगे हुए हैं। तय समय पर टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
79 वर्षी बुजुर्ग जगदीश कौंडल ने बताया कि वैक्सीन लगवाने के बाद स्वास्थ्य में अच्छा सुधार आया है। डॉक्टरों की सलाह के बाद बूस्टर डोज भी लगवा ली है।
इनसेट
75 वर्षीय श्याम लाल ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों को वैक्सीन लग चुकी है। दोनों डोज लगाने के बाद बूस्टर डोज भी लगवा ली है। अगर चौथी लहर आती भी है, तो कोई डर नहीं है। बच्चों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।
इनसेट
स्मृति ने बताया कि वैक्सीन की दोनों डोज लगाई हैं। छोटे बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। इसके लिए बच्चों को प्रेरित कर रही हैं। कोरोना से बचने का सुरक्षा कवच वैक्सीन ही है।
विज्ञापन

इनसेट
बीएमओ डॉक्टर अभिनीत शर्मा ने बताया कि बुजुर्गों को एहतियाती डोज लगवानी बहुत जरूरी है। इसके लिए लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। 12 से 14 साल के बच्चों को वैक्सीन लगाने का 90 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया है। टीकाकरण से पहले बच्चों को समझाया जा रहा है, उसके बाद टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स
स्वास्थ्य कर्मी
पहली डोज - 4317
दूसरी डोज - 4362
एहतियाती डोज - 2551
फ्रंट लाइन वर्कर
पहली डोज - 15675
दूसरी डोज - 15932
बूस्टर डोज - 1243
18 से 44 आयु वर्ग
पहली डोज - 154681
दूसरी डोज - 148148
45 से 59 आयु वर्ग
पहली डोज - 83191
दूसरी डोज - 83912
60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग
पहली डोज - 71570
दूसरी डोज - 71991
एहतियाती डोज - 13765
12 से 14 आयु वर्ग
पहली डोज - 8715
दूसरी डोज - 9855
15 से 18 आयु वर्ग
पहली डोज - 21485
दूसरी डोज - 22139
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें