फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विजयपुर में हुआ मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर में चयनित 12 स्थानों में रही विजयपुर पंचायत
विज्ञापन

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन हमेशा होता है सारगर्भित : कटवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर।

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण के लिए डीडी भारती ने देशभर में 12 स्थानों का चयन किया। इसमें झंडूता विधानसभा की विजयपुर पंचायत भी शामिल रही।
विज्ञापन

चेतना संस्था के सभागार में डीडी भारती ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल, सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल और चेतना संस्था के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा समेत सैकड़ों लोगों ने मन की बात कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम का रविवार को 109वां एपिसोड प्रसारित किया गया। डीडी भारती ने देशभर के 12 राज्यों का चयन किया। हिमाचल में इकलौता स्थान झंडूता विधानसभा क्षेत्र की विजयपुर पंचायत कार्यक्रम का प्रसाारण हुआ। जीतराम कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन हमेशा सारगर्भित होता है। उनकी कही हुई हर बात खुद में गारंटी होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उन्होंने झंडूता विधानसभा क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में पदयात्रा शुरू की है। इस दौरान लोगों को केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्याएं सुनकार समाधान किया जा रहा है। यात्रा के दो चरण पूरे कर लिए गए हैं। तीसरे चरण की शुरुआत जल्द होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें