फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
विज्ञापन

बिलासपुर (रामपुर)। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मंगलवार को मोहल्ला आनंदनगर स्थित श्री बालाजी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुनंदन भारद्वाज और अध्यक्ष शिवराज शर्मा समेत सभी ब्राह्मणों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की और उनके आदर्शों पर विचार व्यक्त किए। इस मौके पर परशुराम युवा मंच के अध्यक्ष अरविंद शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, ह्दयांश भारद्वाज, समृद्ध शर्मा, विनोद मिश्रा, पंकज मिश्रा, प्रिंस भारद्वाज, सुनील शर्मा, अक्षय भारद्वाज, जितेंद्र मिश्रा, संजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे। वहीं, ब्राह्मण सभा का कार्यक्रम सभा के अध्यक्ष शिव प्रकाश तिवारी व परशुराम युवा मंच के अध्यक्ष रोहित शर्मा, अमित दुबे के नेतृत्व में मोहल्ला कायस्थान स्थित एक बरात घर में आयोजित हुआ। सभी ने भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अभिनव प्रकाश तिवारी, दिनेश चंद्र शर्मा, उदय तिवारी, हरीश चंद्र शर्मा, रमेश शर्मा, पवन शर्मा, लालता प्रसाद शर्मा, शुभम शुक्ला, अंकित शर्मा, सुरेश शर्मा, दीपक शर्मा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें