फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुन्नू टनल के पास भूस्खलन, आसपास के घरों को खतरा

विज्ञापन
बिलासपुर में बन रही टनल के पास हुआ भूस्खलन। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के तुन्नू टनल के पास शनिवार सुबह भारी मात्रा में भूस्खलन हुआ है। गनीमत यह रही कि भूस्खलन से कोई जान का नुकसान नहीं हुआ और टनल भी सुरक्षित है। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद श्री नयना देवी के विधायक रामलाल ठाकुर मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। रामलाल ठाकुर ने कहा कि कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन और बिलासपुर-भानुपल्ली रेलवे प्रोजेक्ट के निर्माण में लगी कंपनियां अपनी मनमानी कर रही हैं और लोगों की समस्याओ को नहीं सुन रही हैं। दोपहर बाद प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि फोरलेन सड़क निर्माण में लगी कंपनी की मनमानी के चलते तुन्नू गांव के पास भूस्खलन हुआ। इसके चलते वहां पर कई मकानों को खतरा पैदा हो गया है। कहा कि उन्होंने पहले ही सड़क निर्माण में लगी कंपनी को चेताया था कि यह क्षेत्र लैंड स्लाइड जोन घोषित किया गया है। यहां पर कभी भी भूस्खलन हो सकता है और वही हुआ।
उन्होंने कहा कि उक्त दोनों ही प्रोजेक्टों के निर्माण में लगी कंपनियां न तो स्थानीय प्रशासन की कोई बात मान रही हैं और न ही प्रदेश सरकार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है, जिसके चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विधायक रामलाल ने जिला प्रशासन को प्रभावितों की सहायता तुरंत प्रभाव से करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वे फोरलेन निर्माण, रेलवे प्रोजेक्ट के निर्माण में कोई बाधा पैदा करने के पक्ष में नहीं हैं। इनका निर्मार्ण होना चाहिए, लेकिन क्षेत्र की जनता के हितों की अनदेखी कभी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें