फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों को अवैध रूप से ले जा रहे दो वाहन पकड़े, मामला दर्ज

विज्ञापन
स्वारघाट पुलिस ने पकड़ा भैंसों से भरा ट्रक। संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने स्वारघाट चौक पर नाके के दौरान मवेशियों को अवैध रूप से ले जा रहे दो वाहनों को पकड़ा है। दोनों वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस थाना स्वारघाट में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने शुक्रवार रात के समय स्वारघाट चौक पर नाका लगाया हुआ था और वाहनों की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने बिलासपुर की तरफ से आ रहे कैंटर को जांच के लिए रोका तो पाया कि इसमें 14 भैंसें और 20 छोटे कटड़े भरे हुए हैं। वहीं, पिकअप में 4 भैंसें व 2 छोटे कटड़े भरे हुए थे। पुलिस ने इन्हें कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में पुलिस ने कैंटर चालक उस्मान पुत्र इस्लाम निवासी वर्धमान कॉलोनी मोहल्ला हबीवगढ़ थाना कुतवशेर तहसील और जिला सहारनपुर (यूपी) और पिकअप चालक रामकृष्ण पुत्र मनसा राम निवासी गांव कुठेड़ा डाकघर मलागण तहसील झंडूता थाना शाहतलाई जिला बिलासपुर के खिलाफ थाना स्वारघाट में पशु क्रूरता का मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि एसएचओ स्वारघाट बलबीर सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें