फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आज से लगेगी वैक्सीन की बूस्टर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज 10 जनवरी से लगनी शुरू होगी। विभागीय आदेशों के अनुसार हेल्थ वर्करों, फ्रंट लाइन वर्करों और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। दूसरी डोज लगवाने के 39 सप्ताह या 273 दिन बीत चुके हैं, उन्हें यह तीसरी डोज लगाई जाएगी। एमओएच परमिंद्र ने कहा कि विभागों के अधिकारी से प्रमाण पत्र लिखवाकर लाना होगा कि व्यक्ति उक्त विभाग में कार्यरत है।
विज्ञापन

आईडी कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि 10 जनवरी को आरएच बिलासपुर, सीएच मार्कंड, सीएचसी पंजगाईं, पीएचसी स्वारघाट, पीएचसी टोबा, पीएचसी तरसूह, सीएच घवांडल, सीएच घुमारवीं, सीएचसी भराड़ी, सीएचसी हरलोग, सीएचसी कुठेड़ा, सीएच बरठीं, सीएचसी तलाई, सीएचसी झंडूता में वैक्सीन की तीसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें