-श्वेता सचिव और उमा बनीं उप प्रधान
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी उप तहसील के गांव झंझवानी में महिलाओं की इंदु शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में महिलाओं ने एक मत से प्रस्ताव पास कर महिला मंडल के गठन का निर्णय लिया।
सभी ने एक मत से कमलेश कुमारी को प्रधान, श्वेता शर्मा को सचिव, उमा देवी को उप प्रधान, चंपा देवी को सह सचिव, लक्ष्मी देवी को कोषाध्यक्ष और सलाहकार के रूप में विद्या देवी, विमला देवी, कर्मी देवी, बंती देवी, रचना कुमारी को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर निशा देवी, सुमन कुमारी, रचना देवी, उमा, अनीता देवी, सूखां देवी, विमला देवी, सीमा देवी, वीणा देवी, विमला देवी, नीलमा देवी, सतनो देवी, रीता देवी, अंजना कुमारी, चिंता देवी, चंपा देवी, वीणा, प्रकाशो देवी को चुना गया। इस अवसर पर इंदु शर्मा ने महिला मंडल निर्माण से लेकर महिला मंडलों को मिलने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी महिलाओं को दी। गांव की समस्त महिलाओं ने इंदु शर्मा का धन्यवाद किया। इंदु शर्मा ने शिव शक्ति महिला मंडल को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक बधाई दी।