फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम व एचआरटीसी प्रबंधन से अपनी सभी मांगों का स्थाई हल चाहता है संगठन: सत्यप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। प्रदेश सरकार हिमाचल पथ परिवहन निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान करे। लंबित मांगों को लेकर सरकार को सौंपे गए मांग पत्र पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। पथ परिवहन निगम पेंशनर्स कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा ने यह बात कही। वह सोमवार को बिलासपुर एचआरटीसी कालोनी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में संगठन की जिला इकाई की बैठक को संबोधित कर रहे थे। सत्य प्रकाश शर्मा ने कहा कि संगठन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश सरकार व एचआरटीसी प्रबंधन से अपनी सभी मांगों का स्थायी हल चाहता है। पेंशनर्स को अपनी मांगों को मनवाने के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों राज्य सचिवालय में एससीएस परिवहन से हुई बैठक में कुछ मांगों पर समाधान का रास्ता निकला था। लेकिन, वह महज औपचारिकता ही है। सरकार को इन मांगों का स्थायी समाधान करना चाहिए। इस अवसर पर संगठन से अतिरिक्त महासचिव राकेश सहगल ने कहा कि एचआरटीसी के घाटे का कारण कर्मचारी नहीं बल्कि सरकार की गलत नीतियां व राजनीतिक है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस बात की जांच करनी चाहिए कि घाटा क्यों हो रहा है।
इस दौरान पेंशनर कल्याण संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणवीर चंदेल ने कहा कि पेंशनरों को पेंशन की अदायगी के लिए एक तारीख निर्धारित की जाए। रणवीर सिंह चंदेल ने सरकार व प्रबंधन से पेंशनर्स के देय भत्तों, लीव इन कैशमेंट सहित अन्य भत्तों को भुगतान रिटायरमेंट के दो माह तक कर देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बैठक को जिला प्रधान कृष्णू राम, अध्यक्ष कर्मचंद धीमान, उपाध्यक्ष जोधा राम शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान लेखराम चंदेल, उपप्रधान ध्यान सिंह ठाकुर, रत्न लाल ठाकुर, दिलवर सिंह ठाकुर, महासचिव श्रवण कुमार गौतम, दौलतराम ठाकुर, प्रेस सचिव संतराम, कोषाध्यक्ष इंद्रपाल चौहान, सह कोषाध्यक्ष प्रीतम धीमान, संगठन सचिव रमेश चंद्र जम्बाल, कानूनी सलाहकार हरवंश लाल, मार्ग दर्शक पवन शर्मा, मुख्य सलाहकार नत्थू राम ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें