फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव आवास योजना के तहत पंचायत ने सरकारी जमीन पर बनवा दिया घर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। राजीव आवास योजना के तहत 2007 में विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी जमीन में घर बना दिया गया। लेकिन जब मामला कोर्ट में पहुंचा तो उस घर से बिजली का कनेक्शन काट लिया गया। उक्त मकान में 28 माह से 87 साल की बुजुर्ग महिला अंधेरे में रहने को मजबूर है। यह मामला विकास खंड झंडूता के पिछड़ा क्षेत्र कोटधार की ग्राम पंचायत जेजवीं के खेड़ी गांव का है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 2007 में गांव की ओडकु नामक बुजुर्ग महिला को राजीव आवास योजना के तहत मकान आवंटित हुआ। पंचायत ने भी उक्त परिवार को राजीव आवास योजना के तहत मकान का निर्माण करवाया ताकि बुजुर्ग महिला को कठिनाई का सामना न करना पड़े। एक व्यक्ति ने उक्त परिवार पर सरकारी जमीन में मकान बनाने का आरोप लगाते हुए छानबीन करवाई। मामला कोर्ट में पहुंचा दिया। कोर्ट के आदेश से विद्युत बोर्ड को उक्त महिला के मकान का बिजली कनेक्शन काटना पड़ा। 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला मकान में अंधेरे में रहने के लिए विवश है। सरकारी जमीन पर राजीव आवास योजना के तहत घर का नकल ततीमा और एनओसी किसने जारी किया। यह सवाल उठता है कि अगर उक्त महिला के पास जमीन नहीं थी तो उसको राजीव आवास योजना के तहत घर कैसे मिल गया। अगर घर मिल भी गया तो उसको सरकारी जमीन में कैसे बना दिया गया।
महिला काफी गरीब है। लेकिन विभागीय अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने बिना एनओसी व नलक ततीमा के घर आवंटित कर दिया। इसकी वजह से महिला आज बिना बिजली के रहने को मजबूर है। विद्युत बोर्ड शाहतलाई के सहायक अभियंता एनएल शर्मा ने कहा कि यह मामला 201 8 का है और कोर्ट के आदेश के अनुसार बिजली का कनेक्शन काटा गया है। बीडीओ झंडूता धर्मपाल ने बताया कि इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें