फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 1,135 युवाओं ने पास की वन मित्र भर्ती की शारीरिक दक्षता प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
छह वन रेंज में हुई भर्ती, 567 रहे अनुपस्थित
विज्ञापन


आधे घंटे में पूरी की पांच किलोमीटर दौड़



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर/भराड़ी/झंडूता। बिलासपुर वन मंडल की छह रेंज में वन मित्र भर्ती के लिए सोमवार को शारीरिक दक्षता प्रक्रिया हुई। इसमें 1,692 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 1,135 ने इस प्रक्रिया को पास किया। आवेदन करने वाले 567 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


पहले अभ्यर्थियों की लंबाई और छाती मापी गई। इसके बाद 5 हजार मीटर की दौड़ हुई। क्वालीफाई करने के लिए इसे आधे घंटे में पूरा करना था। सदर वन रेंज में से 227 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 149 अभ्यर्थियों ने प्रक्रिया के मापदंडों में पूरा किया। घुमारवीं रेंज में 291 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 203 ने प्रक्रिया को पूरा किया। भराड़ी रेंज में 285 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिसमें 176 अभ्यर्थियों ने प्रक्रिया पूरी की। झंडूता रेंज में 293 अभ्यार्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया, जिसमें 191 अभ्यर्थियों ने प्रक्रिया पूरी की। इसमें छाती और लंबाई में 60 जबकि दौड़ में 42 अभ्यर्थियों भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए। कलोल रेंज में 236 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 198 अभ्यर्थियों ने प्रक्रिया पूरी की। स्वारघाट रेंज में 135 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 67 ने प्रक्रिया को पूरा किया। श्री नयनादेवी जी रेंज में 225 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 151 ने प्रक्रिया पूरी की। मुख्य अरण्यपाल अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि शारीरिक दक्षता प्रक्रिया को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन और साक्षात्कार लिया जाएगा। शुक्रवार को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सुबह 9: 00 बजे पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें