स्वारघाट के समीप पुलाचड़ स्थान में पकड़े सरकारी सीमेंट के बैग।
- फोटो : BILASPUR
स्वारघाट (बिलासपुर)। बिलासपुर पुलिस की एसआईयू टीम ने स्वारघाट में एक चाय की दुकान से 29 बैग सरकारी सीमेंट के बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जानकारी अनुसार बिलासपुर पुलिस की एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली कि स्वारघाट के समीप पुलाचड़ में चाय की दुकान करने वाले दुकानदार के पास सरकारी सीमेंट है। पुलिस ने कृष्ण पाल पुत्र रणवीर सिंह निवासी भुवाई डाकघर स्वाहण जिला बिलासपुर की दुकान पर दबिश दी, जहां से 29 बैग सरकारी सीमेंट के बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
डीएसपी नयनादेवी पूर्ण चंद ठुकराल ने पुष्टि की है। बताया कि पुलिस थाना स्वारघाट में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।