फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स चहारदीवारी से प्रभावितों के लिए बनेगी अलग से सड़क

विज्ञापन
एम्स चहारदीवारी निर्माण से प्रभावित लोगों के लिए अलग सड़क का निर्माण करने के लिए निरीक्षण करते उ? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर की चहारदीवारी से राजपुरा और नोआ गांव के लोगों के रास्ते प्रभावित हो गए हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद उपायुक्त पंकज राय की अध्यक्षता में जिला प्रशासन, एम्स प्रबंधन और निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि एम्स के साथ लगते गांवों के लोगों के रास्ते प्रभावित होने की शिकायत को मौके पर निपटाने के लिए निदेशक एवं उपनिदेशक एम्स, एसडीएम सदर, तहसीलदार सदर, एचएससीसी कंपनी के प्रतिनिधि, स्थानीय पंचायत के प्रधान और प्रभावित लोगों के साथ बातचीत की गई। समस्या का समाधान निकाल लिया गया है। उपायुक्त ने बताया कि उक्त गांवों के लोगों के लिए अलग से एक परिधिय सड़क का निर्माण करने का निर्णय लिया गया है। इससे रास्ते प्रभावित होने की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने बताया कि सरकार के दिशा-निर्देशानुसार उक्त मामले को निपटाने के लिए प्रभावित लोगों से मौके पर जाकर बातचीत की गई।
उन्होंने बताया कि परिधिय सड़क के निर्माण से गांव के लोगों की समस्या का समाधान होगा। एम्स की चहारदीवारी के निर्माण का कार्य भी निर्विघ्न पूर्ण होगा।
इस दौरान कार्यकारी निदेशक एम्स डॉक्टर वीर सिंह नेगी, उप चिकित्सा अधीक्षक एम्स डॉक्टर संजय विक्रांत, एसडीएम सदर सुभाष गौतम, तहसीलदार सदर हरी सिंह यादव, एचएससीसी कंपनी के प्रतिनिधि, स्थानीय पंचायत प्रधान और प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें